फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ऐतिहासिक तालाब पर पड़ी गंदगी की चादर

ऐतिहासिक तालाब पर पड़ी गंदगी की चादर

Wed, 28 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक तालाब पर पड़ी गंदगी की चादर

विज्ञापन
सुरियावां। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शासन और प्रशासन जहां गंभीर है, वहीं सुरियावां के ऐतिहासिक बावन बीघा तालाब गदंगी से पटता जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने कहा कि गंदगी से तालाब के अस्तित्व पर संकट आ गया है।

काशी नरेश के शासनकाल में राजा अचल सिंह ने सुरियावां नगर के उत्तरी छोर पर 52 बीघे का तालाब स्थापित कराया था। राजा के समय से ही उत्तरी भीटे पर हनुमान जी का मंदिर है। इसी तरह उत्तरी भीटे पर मां दुर्गा, शिवजी का मंदिर के साथ ही कई देव स्थान है। दशकों से अतिक्रमण की जद से कराह रहे उक्त तालाब पर अब गंदगी फैलाई जा रही है। नगर पंचायत की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाईकर्मी तक उक्त तालाब के समीप गंदगी फेंक रहे हैं। प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से ध्यान न देने से धीरे-धीरे तालाब अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। व्यापारी जतन कुमार गुप्ता ने कहा कि उक्त तालाब का सुंदरीकरण कराया जाए तो पर्यटन स्थल बन सकता है। तालाब पर बौद्ध बिहार, कर्बला भी स्थापित है। व्यापारी छेदीलाल गुप्ता, चंदन जायसवाल और व्यापारी राजेश हलवाई ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से मांग किया कि तालाब के आसपास सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए। वहां फेंकी जा रही गंदगी को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed