{"_id":"5bd35222bdec2269b6429fdd","slug":"101540575778-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत में 22.45 लाख की हो चुकी है आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत में 22.45 लाख की हो चुकी है आर्थिक सहायता
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भाजपा आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग की बैठक में बताया गया कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की आर्थिक सहायता पर संतोष जताया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने बताया कि अब तक तीनों तहसीलों में बारिश से हुई क्षति के लिए 548 लोगों को 22.45 लाख की राशि वितरित की गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने गरीबों और प्रभावितों की सहायता के लिए भरसक प्रयास किए हैं। भाजपा आपदा राहत सेवाएं विभाग जिला इकाई की ओर से किए गए प्रयास संतोषाजनक हैं। भाजपा आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक गोवर्धन राय ने बताया कि ज्ञानपुर ब्लाक के 884 मकान गिरे थे। जिसमें 9.68 लाख, भदोही ब्लाक के 816 मकान गिरे थे, जिसमें 4.26 लाख और औराई ब्लॉक के 357 पीड़ितों को मकान गिरने के बदले 8.51 लाख बतौर क्षतिपूर्ति उनके खातों में भेजी जा चुकी हैं।
बैठक में केंद्र सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की भी चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों की ओर से की जा रही हीलाहवाली की शिकायत भी जिला नेतृत्व से की गई। बैठक में प्रभात श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, वीरेंद्र शुक्ल, आशुतोष पांडेय, रोहित पांडेय, अशोक पाठक, सुरेश दूबे, बबलू दूबे, रवींद्र दूबे, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।