{"_id":"5a147b814f1c1bc9678bd1b3","slug":"101511291777-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक घर में डाक मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक घर में डाक मेले का आयोजन
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर स्थित मुख्य डाकघर में मंगलवार को डाक मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए सहायक निदेशक, डाक भोला साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की व्यापक पहुंच है। ग्राम डाक सेवक ग्रामीणों को केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में बताकर उन तक लाभ पहुंचाएं। इस दौरान अटल पेंशन योजना पर फोकस करने का डाक कर्मियों को निर्देश दिया। मेले में 700 नए खाते खुले।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को डाक घरों में बचत खाता खोलने के लिए प्रेरित करें। लोगों को बताएं कि एक वर्ष में मात्र 12 रुपये के प्रीमियम पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाए। इसके अंतर्गत लोगों का दो लाख का बीमा होगा। डाक अधीक्षक पश्चिमी मंडल, गौरी शंकर सिंह ने सभी बचत खातों को आधार से लिंक कराने परल जोर दिया। कहा कि यह खातों को सुरक्षा प्रदान करता है।
बताया कि जिले के 89 डाक शाखाओं में सुकन्या समृद्धि योजना, बचत योजना, किसान विकास पत्र आदि योजनाए ंसंचालित है। आधार से जुड़ने पर लोगों को मोबाइल पर अपडेट मिलता रहेगा। डाक कर्मियों को निर्देशित किया कि योजनाओ के क्रियान्वयन में अपने लक्ष्य पूरे करें। डाक मेले में एक करोड ग्रामीण डाक जीवन बीमा हुआ और सुकन्या और बचत के लगभग 700 नए खाते खुले। उपमंडलीय निरीक्षक यूएन चौधरी ने भी संबोधित किया। मेले में उपडाकपाल प्रियांशु कुमार, चरणजीत यादव, शोभनाथ यादव, अरविंद कुमार, संजय यादव, दीपक सिंह, रोहित गुप्ता, श्रीनाथ पांडेय, दीक्षा साहनी आदि उपस्थित रहे।