{"_id":"598cabc04f1c1b6d2e8b4690","slug":"101502391232-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न्याय सबके द्वार’ को फलीभूत करेंगे पैरालीगल वालंटियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न्याय सबके द्वार’ को फलीभूत करेंगे पैरालीगल वालंटियर
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।। तहसील परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को चयनित पैरालीगल वालंटियरों का प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला जज कुलदीप कुमार ने सरस्वती चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। प्रशिक्षण को लेकर प्राधिकरण के सचिव परवेज अख्तर ने वालंटियरों को विस्तार से जानकारी दी।
जिला जज ने पैरालीगल के कर्तव्य एवं अधिकार, उनकी नैतिक जिम्मेदारियाें के संबंध में बताया। कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे और न्याय सबके द्वार की कल्पना फलीभूत हो सके। एडीजे त्वरित (महिला उत्पीड़न) मृदुल कुमार मिश्रा ने संविधान की परिकल्पना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक अभियोजन चंद्रशेखर त्रिपाठी, प्राचार्य एसपी पांडेय, उपनिरीक्षक सरोजमा सिंह, अधिवक्ता आलोक द्विवेदी, मोहनलाल मिश्र, तहसीलदार न्यायिक अर्चना ओझा ने वालंटियर को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के प्रशभन काल में वालंटियरों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। सचिव परवेज अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापित कर आगे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में जानकारी दी। कहा कि न्याय सबके द्वार कार्यक्रम को वालंटियर के जरिए साकार करना है। संचालन पवन कुमार शुक्ला ने किया।