{"_id":"5988bdda4f1c1b1d698b460a","slug":"101502133722-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी सहित ढाई लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी सहित ढाई लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी समेत लगभग ढाई लाख रुपयों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को घटना की जानकारी भोर में हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी।
रविवार को शाम से ही बिजली नहीं थी। मो. जफर के घर के लोग बिजली का इंतजार कर रहे थे। रात 12 बजे बिजली आई तब जाकर लोग सोए। इसके बाद, चोर न जाने कब घर में घुस आए और भोर होने से पहले पहले कमरा, आलमारी आदि खंगाल कर नगदी, आभूषण और कीमती कपड़े लेकर फरार में होने में कामयाब हो गए। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब नींद खुली। कमरे और आलमारी का दरवाजा खुला और सामान इधर-उधर बिखरा देख लोग सकते में आ गए। कीमती आभूषण और नगदी आदि न पाकर लोगों के होश उड़ गए। घरवालों ने सुबह ही डॉयल-100 पर फोन कर सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया। तहरीर में बताया गया है कि 13 हजार रुपये नगद के अलावा ढाई लाख रुपयों के सोने-चांदी के आभूषण चोरों के हाथ लगे हैं। पुलिस का मानना है कि घर में एक ही आलमारी में इतने कीमती सामान रखे थे। इसकी जानकारी चोरों को थी। कोतवाली पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।