{"_id":"5988bdd84f1c1b0b678b462a","slug":"101502133720-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस निस्तारण में जिले ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस निस्तारण में जिले ने लगाई छलांग
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
आईजीआरएस के तहत शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण में भदोही ने 52 स्थानों की छलांग लगाकर सूबे में 11वां स्थान प्राप्त किया है। आईजीआरएस के तहत मिलने वाली शिकायतें निस्तारण में कालीननगरी को मई में 74वां, जून में 63वां स्थान हासिल था। वहीं, जुलाई में जबर्दस्त सुधार करके 52 स्थानों का छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल कर लिया है। इसी तरह, जिले में शिकायतों का निस्तारण होता रहा तो अगस्त में ही भदोही पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर आने से इंकार नहीं किया जा सकता। शिकायतों के निस्तारण में भदोही से प्रदेश के सिर्फ 10 जिले हैं।
मालूम हो कि अधिक दिनों तक शिकायतों के लंबित रहने से शिकायत क र्ताओं को भागदौड़ में चप्पल घिस जाते थे। इससे शिकायतें लखनऊ पहुंच जाती थी। सपा सरकार में शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण के लिए आईजीआरएस प्रणाली लागू की गई। इसमें शिकायत इंटरनेट पर अपलोड कर दिया जाता है। जिस विभाग की शिकायत होती है। उसके अधिकारी ऑनलाइन देखकर रिपोर्टिंग करते हैं। आईजीआरएस पर डीएम, कमिश्नर और सीएम तक की नजर रहती है। वर्तमान में बांदा जिला नंबर एक पर है, तो टॉप टेन में सिद्घार्थनगर, कानपुर शहर है। जबकि प्रतापगढ़ सबसे फिसड्डी है। खास बात जिलाधिकारी विशाख जी के आने पर विभागों ने शिकायतों को गंभीरता से लेना शुरू किया। इसके पूर्व में चार महीने शिकायतें ऑनलाइन पड़ी रहती थी। इस संबंध में जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि आईजीआरएस के तहत शिकायत निस्तारण में जिले का ग्राफ बढ़ा है। इसका जिले के सभी अधिकारियों का सहयोग रहा है। उम्मीद जताई कि उनके अधिकारी इस गरिमा को कायम रखेंगे।