{"_id":"598766bd4f1c1b8d448b4973","slug":"101502045885-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर,
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर के चौराहा स्थित पुलिस चौकी के सामने लगा छह सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से नगर के कई मोहल्ले में अंधेरा छा गया है। 24 घंटे पूर्व जले इस ट्रांसफार्मर को बदलने में देर करने से गर्मी और उमस के चलते नागरिकों की समस्या बढ़ गई है। विभागीय उदासीनता से नगर के सदर मोहाल, खड़हट्टी मोहाल और जीटी रोड समेत अन्य मोहल्ले के नागरिकों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
उन्होंने चेतावनी दी कि तत्काल ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। नागरिकों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से जहां गर्मी के चलते समस्या बढ़ गई है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाने से परेशानी भी बढ़ गई है। ऐसे में किसी तरह से जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के सामने चुनौती बढ़ गई है। दिन हो या रात नागरिकों के लिए गर्मी और उमस से पार पाने में परेशानी कम नहीं हो रही है। इसके अलावा मोबाइल भी बिजली न आने से चार्ज नहीं हो रहा है।
बताया कि पहले भी बिजली सिर्फ पांच छह घंटे आपूर्ति होती थी, इससे रूटीन कार्य चल जाता था। लेकिन अब ट्रांसफार्मर जल ने से समस्या और गंभीर हो चुकी है। खास बात कि रक्षा बंधन का समय दूकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। मिठाई, फल से लेकर संबंधित अन्य दूकानदार रक्षाबंधन के मद्देनजर ठीक से तैयारी नहीं कर सके। इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता माबूद खां, पूर्व सभासद मज हरूल्लाह गुड्डू, सभासद बिंदेश गुप्ता, अनीश लीडर आदि ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति चालू करने की मांग की है।चेतावनी दी कि मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
कई मोहल्ले में मिल रही चार-पांच घंटे बिजली
लालानगर। गोपीगंज नगर के कई मोहल्लों में इन दिनों विद्यु त आपूर्ति बेहद लचर हो गई है। चार से पांच घंटे मिल रही बिजली के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन और रात गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। हाल यह है कि लोकल फाल्ट से नगर को चार-पांच घंटे की बिजली मुश्किल से मिल रही है।धर्मेंद्र द्विवेदी, सुशील बिंद ने जि ला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने नगर को सही ढंग से आपूर्ति करने की मांग की है।बताया कि आम उपभोक्ता व्यवसायिक बिल अदा करता है,जबकि उसे ग्रामीण क्षेत्र से भी खराब आपूर्ति की जाती है।