फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छापेमारी कर अफसरों ने लिए खाद्य पदार्थो के नमूना

छापेमारी कर अफसरों ने लिए खाद्य पदार्थो के नमूना

Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर अफसरों ने लिए खाद्य पदार्थो के नमूना
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन महकमे से शनिवार को गोपीगंज में मिर्जापुर रोड पर खाद्य पदार्थों की दूकानों पर छापेमारी कर नमूना भरा गया। जबकि करीब एक दर्जन दूकानों पर विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। गोपाल मिष्ठान भंडार के कारखाने में गंदगी मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई। न्यू माखन भोग के कारखाने के सभी कारीगरों का मेडिकल चेकअप नहीं मिला। कारीगरों के मेडिकल कराने, खाद्य संबंधी निर्देश पालन और गोपाल मिष्ठान को मानक अनुरूप सफाई करके एक सप्ताह में अवगत कराने का निर्देश दिया गया। छापेमारी से दूकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मानिकचंद सिंह ने बताया कि उनके निर्देश पर गठित टीम में शामिल खाद्य निरीक्षक विनोद वर्मा, आरके यादव और आरएस यादव ने गोपीगंज में मिर्जापुर रोड स्थित खाद्य पदार्थो की दूकानों पर छापेमारी की। बिना लाइसेंस के संचालित संतोष कुमार की दूकान खुशी कांफेशनरी से काजू का नमूना लिया गया। भाईलाल की दूकान लक्ष्मण स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना भरा गया। ज्ञानपुर रोड स्थित संजय कुमार की दूकान न्यू माखन भोग से नमकीन का नमूना भरा गया। बिना लाइसेंस चल रही एक दूकान से पापड़ आदि का नमूना लिया गया। इसके बाद, दर्जनभर खाद्य पदार्थों की दूकानों का निरीक्षण कर जानकारी ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed