{"_id":"59764a6b4f1c1b833f8b4640","slug":"101500924523-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा, कारतूस के साथ बोलेरो सवार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा, कारतूस के साथ बोलेरो सवार गिरफ्तार
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)। थाने की पुलिस ने सोमवार को लालानगर टोल प्लाजा के पास से बिना नंबर की बोलेरो से तमंचा,कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस को बोलेरो के कागजात फर्जी मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 411, 413, 414, 420, 465 आईपीसी, 271,17, 272, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं।
पुलिस का दावा है कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय रविवार शाम को मयहमराह लालानगर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बिना नंबर की बोलेरो के साथ जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के निहालापुर निवासी विकास गौतम, सराय जग दीश निवासी अकिल जा रहे थे। जांच में उनके कागजात फर्जी मिले, तलाशी में दोनों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।