{"_id":"59739ff94f1c1bd5288b46b1","slug":"101500749817-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के संचालित हो रही दाल की दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के संचालित हो रही दाल की दूकानें
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/गोपीगंज (भदोही)। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को गोपीगंज नगर के अंजही मोहाल गल्ला मंडी में छापेमारी की गई। इसकी खबर लगते ही मोहल्ले समेत नगर की दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। कुछ दूकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।
विभाग के अधिकारी मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने थोक की करीब 12 दूकानों पर छापेमारी की। कई दूकानें बिना लाइसेंस के चलती पाई गईं। इस पर उन्होंने सभी को सात दिन में लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि निर्देश न मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने एक दूकान से दाल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। एक दूकान का टर्नओवर करीब पांच करोड़ रुपये का था। मानिकचंद ने बताया कि 50 लाख रुपये से अधिक कारोबार होने पर केंद्र और प्रदेश दोनों का लाइसेंस लेना पड़ता है। लाइसेंस ऑनलाइन जारी किया जा रहा है। दूकानदार अपना लाइसेंस बनवा लें। इसके बाद भी हीलाहवाली करने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य निरीक्षक विनोद वर्मा, लालजी यादव, राम सूरत शामिल रहे।