{"_id":"5963d0cf4f1c1b200d8b4586","slug":"101499713743-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर/ऊंज (भदोही)। नौकरी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गर्भपात कराने के बाद किशोरी को भगा दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखोना गांव निवासी आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी का बयान दर्ज कराया। घटना ऊंज थानाक्षेत्र के एक गांव की है।
महिला का आरोप है कि वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के रखोना गांव निवासी जीवा तिवारी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी पुत्री के साथ तीन साल में कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित किशोरी का बयान कराया गया। ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी रामकरण ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।