{"_id":"595fe7984f1c1b553f8b478c","slug":"101499457432-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गए बच्चे लापता, नामजद तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गए बच्चे लापता, नामजद तहरीर
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के पुरवा जगन्नाथपुर गांव से दो दिन पूर्व घर से विद्यालय के लिए निकले दो बच्चे लापता हो गए। परिवार के लोगों ने वापस न पहुंचने पर हर तरह से छानबीन की। लेकिन कुछ पता न चलने पर थाने में परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। पुरवा निवासी मोनिस (13) पुत्र अनवर, सोनू पुत्र सोनू, शिवकुमार पुत्र सभाजीत पर्वतपुर स्थित विद्यालय के लिए निकले थे। तीनों घर नहीं लौटे और लापता हो गए। खोजबीन करने के बाद शिवकुमार चौरी स्थित ननिहाल में मिला। जबकि दो दिन बाद भी दो अन्य बच्चों का पता नहीं चला। इस पर अनवर ने गांव के एक युवक के खिलाफ बच्चों को बहला फुसलाकर लापता करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वहीं वापस आए शिवकुमार ने उक्त युवक पर आरोप लगाया कि वह बहकाकर गोपीगंज ले गया, लेकिन उसके साथ न जाकर वह बुआ के यहां चला गया।