{"_id":"620955e03b0046049c6bf1df","slug":"1003-voters-will-vote-online-bhadohi-news-vns6384722128","type":"story","status":"publish","title_hn":"1003 मतदाता ऑनलाइन करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1003 मतदाता ऑनलाइन करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड स्तर का मतदान कराने की तैयारी है। इसके लिए जन-जन को जागरूक करने के साथ ही अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में ऐसे लोगों का भी मतदान कराने की तैयारी है, जो देश की सुरक्षा में तैनात हैं। उनका मतदान ऑनलाइन कराया जाएगा। जिले में ऐसे 1003 मतदाता हैं।
विभिन्न सीमाओं पर तैनात जवानों को ऑनलाइन मतदान कराने की व्यवस्था की गई है। मतदान ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकल ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) के माध्यम से कराया जाना है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईटीपीबीएस के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। सुरक्षा कर्मियों के लिए फार्म-12 ऑनलाइन ही अपलोड रहेगा। नामांकन प्रक्रिया 23 फरवरी को समाप्त होने के बाद सिस्टम खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन बैलट पेपर भी संबंधित मतदाता को उपलब्ध करा दिया जाएगा। वोट देने के बाद सिस्टम लॉक हो जाएगा। सुरक्षा कर्मी कहीं से भी ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे। नियमानुसार नाम वापसी और प्रतीक आवंटन के बाद ही बैलट पेपर तैयार किया जाता है।