{"_id":"61db32d1c18f32266e3bf095","slug":"10-new-corona-patients-found-bhadohi-news-vns632701247","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 10 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 10 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की गिरफ्त में तेजी से कालीन नगरी आ रही है। रविवार को कोरोना के 10 और नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। दो दिनों से 10-10 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सभी मरीजों को होम क्वांरटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 10 कोरोना संक्रमित मिले। धनवतिया बाजार में एक युवक, भदोही पावर हाउस का एक कर्मचारी, भदोही के एक कंपनी में दो, मोढ़ दारापट्टी में एक, सुरियावां के पट्टीबेजांव में एक युवक, कुंदरपुर में युवक, मतेथू में युवक समेत कुल 10 संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया है कि दो दिन से लगातार 10-10 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। आरटीपीसीआर जांच भी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जांच लक्ष्य 2000 है, लेकिन इससे अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों से संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना शुरू हो गया है। इसलिए सभी लोग जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें। ताकि कोरोना से लड़ा जा सके। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी है।