फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 contenders including SP, BJP and BSP filed nomination

सपा, भाजपा व बसपा समेत 10 दावेदारों ने किया नामांकन

Tue, 15 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
10 contenders including SP, BJP and BSP filed nomination
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन 10 दावेदारों ने परचा दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा, सपा, और बसपा के दो-दो प्रत्याशी शामिल हैं। इनके अलावा तीन निर्दल व जनता दल यू के एक उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव में भागीदारी के लिए 32 लोगों ने नामांकन पत्र भी लिया।
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक गहमागहमी बनी रही। सातवें चरण में सात मार्च को जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई है। दस से 13 फरवरी के बीच 84 नामांकन पत्र लिए गए थे। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को नामांकन प्रक्रिया फिर शुरू हुई। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। एडीएम शैलेंद्र मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने में लगे रहे। सोमवार को औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर, सपा प्रत्याशी अंजनी सरोज ने नामांकन किया, जबकि चार लोगों ने पर्चा लिया। भदोही विधानसभा से सपा प्रत्याशी जाहिद बेग, भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नाथ त्रिपाठी, जदयू के डीएम सिंह गहरवार, आल इंडिया पार्टी की गेना देवी, बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह दादा चौहान, निर्दल प्रत्याशी बिंदू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि आठ उम्मीदवारों के नाम से नामांकन पत्र भी लिया गया। ज्ञानपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह, निर्दल रीना देवी ने नामांकन किया, जबकि 20 लोगों ने नामांकन फार्म लिया। प्रत्याशियों के समर्थक कलेक्ट्रेट के बाहर ही नारेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed