गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। इसमें आय-व्यय का लेखाजोखा पेश किया गया। व्यय की अपेक्षा अधिक आय का अनुमानित बजट पेश किया गया। बारिश के पूर्व नाली नाला की सफाई के साथ दूषित पेयजल का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुमानित आय 10 करोड 46 लाख 57 हजार 296 की सापेक्ष 10 करोड़ 45 लाख 73 हजार 014 %व्यय का अनुमानित बजट पेश किया गया। सभासदों ने जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए बारिश के पूर्व नाली नाला की सफाई कराने की मांग की जिसे सर्वसम्मति से पास किया। इस दौरान कुछ सभासदों ने अपने क्षेत्र विकास कार्य का प्रस्ताव दिया। बैठक में दूषित पेयजल को लेकर सभासद ज्यादा मुखर रहे। सभासदों ने काम जल्द शुरू कराने की मांग की बैठक में वार्ड की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में चर्चा की गई। साथ ही वार्ड होने वाली समस्याओं के बारे में पालिका प्रशासन और अध्यक्ष को अवगत कराया गया। सभासदों द्वारा अध्यक्ष को पत्रक के माध्यम से मांग की गई कि वार्ड नंबर एक में जीटी सड़क पड़ाव से ज्ञानपुर सड़क, रेलवे स्टेशन के उक्त मार्ग पर दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य किया जाए। वार्ड नंबर दो में अंत्येष्टि स्थल पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाए। वार्ड नंबर तीन में स्थित बरईन गली को इंटरलाकिंग किया जाए। रमेश कन्नौजिया के मकान से जलील अहमद के मकान तक नाली मरम्मत कार्य कराया जाए, साथ ही इंटरलाकिंग किया जाए। इसी क्रम में सड़क निर्माण कार्य कराया जाए, संतोष चंद मोदनवाल सभासद ने पालिका अध्यक्ष से मांग किया। बोर्ड में सभी वार्ड का चहूमंखी विकास पर चर्चा की गई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मे जिसमें अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, मंगला पांडेय, अचल श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, चंदा बेगम, संदीप कुमार गुप्ता, मंजू देवी, नरेंद्र दुबे, शिव शंकर गुप्ता, श्रृंगार कुमार, नफीसा बेगम, अनूप जायसवाल, मजहर उल्ला उर्फ गुड्डू, माया देवी, संगीता देवी, आनंद कुमार मोदनवाल, मोहित कुमार उमर वैश्य, अर्चना जायसवाल, अरुण कुमार उर्फ मिंकु सहित सभासद व कर्मचारी गण उपस्थित थे।