फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.75 crores reached the joint account of the cowshed

गोशाला के संयुक्त खाते में पहुंचे 1.75 करोड़

Thu, 03 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
1.75 crores reached the joint account of the cowshed
जिले में संचालित होने वाले 21 अस्थाई और दो स्थाई गोशालाओं के लिए पशुपालन विभाग ने एक बार फिर 1.75 करोड़ रुपये संयुक्त खातों में भेज दिया है। यह धनराशि से गोशाला में संरक्षित हो रहे चार हजार से अधिक बेजुबानों के चारा-पानी, इलाज, रखरखाव पर खर्च होगी। इतनी अधिक धनराशि खर्च होने के बाद भी बेजुबान सड़क और खलिहान नहीं छोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

गोवंश की सेवा को महत्व देने वाले दल शृंगार ने कहा कि किसानों को खेतीबारी में होने वाले नुकसान और दुकानों पर तोड़फोड़ से बचाने के लिए शासन ने पांच वर्ष पहले गोवंश संरक्षण को प्रमुखता दी थी। तब से अब तक नौ करोड़ की धनराशि बेजुबानों के रखरखाव व खानपान में खर्च किए जाने का कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आ सका है। विधानसभा चुनाव में धरपकड़ अभियान रंग नहीं लाने से सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विभाग के वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक की धनराशि की मांग होने पर ब्लॉक प्रशासन और ग्राम पंचायत के संयुक्त खाते में धनराशि भेज दी गई है। नगर पालिका, नगर पंचायतों का सहयोग मिलने पर ही सड़कों से बेजुबान गोशाला पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed