{"_id":"61eda5b599cc8927c0464664","slug":"1-316-candidates-left-the-teacher-eligibility-test-bhadohi-news-vns6351401194","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,316 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,316 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। दोनों पालियों में 1316 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को गहनता से जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। जिसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। एडीजी जोन, डीआईजी, डीएम और एसपी पुलिस फोर्स के साथ केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे।
रविवार को सुबह नौ बजे से ही ज्ञानपुर के काशी नरेश राजकीय इंटर कॉलेज, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थी और उनके अभिभावक पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे से पूर्व ही प्रमाण पत्रों की जांच कर अभ्यर्थियों को केंद्र परिसर में जाने दिया गया। पहली पाली में 19 केंद्रों पर पंजीकृत 9,273 में से 8,552 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 721 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 13 केंद्रों पर पंजीकृत 6,309 अभ्यर्थियों में से 5,713 ही परीक्षा में उपस्थित रहे और 595 अनुपस्थित रहे। प्रशासन व पुलिस की टीमें केंद्रों पर भ्रमण कर निगरानी करती रहीं। दोपहर में एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण, डीआईजी आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कई केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अफसरों की टीम परीक्षा केंद्र सेवा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज मोढ़, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल भदोही, ज्ञान देवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, वुड वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भदोही, गर्ल्स इंटर कॉलेज भदोही और काशी राज इंटर कॉलेज औराई पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई।