फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.30 lakh children took anti-polio dose

1.30 लाख बच्चों ने ली पोलियोरोधी खुराक

Sun, 18 Sep 2022 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
1.30 lakh children took anti-polio dose
ज्ञानपुर के कुंवरगंज बूथ पर पोलियो की खुराक लेने के बाद प्रसन्न बच्चे। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 632 बूथों पर एक लाख 30 हजार 315 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। 23 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में दो लाख 77 हजार बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए गठित टीमें डोर टू डोर जाकर दवा पिलाएंगी। महाराज चेतसिंह जिला चिकित्सालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह बच्चों को ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि पोलियो जैसी महामारी को खत्म करने के लिए जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाएं। एक भी बच्चा छूटा तो सुरक्षा चक्र छूट जाएगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुुमार चक ने बताया कि रविवार पोलियो दिवस पर 632 बूथों पर दो लाख 77 हजार 500 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य है। जिसमें एक लाख 30 हजार 315 को दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार से प्राथमिक स्कूलों और घर-घर जाकर पांच दिनों तक 19 से 23 तक पोलियो टीकाकरण टीमें छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। रोडवेज बस स्टैंड, चौराहों और रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रांजिट टीमें तैयार की गईं हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों व ईंट-भट्ठों पर दवा पिलाने के लिए भी टीमें बनाई गई हैं। इस मौके पर डॉ. सुरेश कुमार आदि रहे। इसी तरह सीएचसी सुरियावां, गोपीगंज, भदोही, औराई में भी पोलियोरोधी खुराक बच्चो को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed