फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bawal in badayun up

बदायूं में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल

Fri, 23 May 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनावर (बदायूं)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनावर (बदायूं) Updated Fri, 23 May 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
bawal in badayun up

बकरे की कीमत को लेकर बदायूं के बिनावर में बृहस्पतिवार सुबह दो समुदायों के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, इसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पांच-पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के दौरान करीब दो घंटे तक बरेली-मथुरा हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। वाहनों को बाईपास से होकर निकाला गया।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। पड़ोसी गांव बगुला नगला निवासी युवक महीपाल बकरा खरीदने और बेचने का काम करता है। सुबह वह बकरा लेकर कस्बे में आया था। उसकी बिलहत रोड पर मीट विक्रेता भूरे कुरैशी से बकरा बेचने की बात होने लगी। इस दौरान रेट को लेकर हुई कहासुनी में भूरे ने महीपाल को पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा और सिपाहियों पर भी हुआ हमला

bawal in badayun up

महीपाल ने इसकी जानकारी फोन से अपने गांव के लोगों को दी। तब गांव से करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। इन्होंने भूरे कुरैशी को पीटना शुरू कर दिया। बदले में भूरे कुरैशी पक्ष के भी तमाम लोग एकजुट हो गए। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ और लाठियां चलीं।

इसमें बगुला नगला निवासी कांग्रेस के पीसीसी सदस्य मोदप्रकाश पाल और इनके गांव के ही नन्हे, राजेश, रामचंद्र, कृपाल, चंद्रपाल और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के शहनवाज और शहादत को ज्यादा चोटें आईं। पुलिस पहुंची तो आक्रामक भीड़ दरोगा और सिपाहियों पर भी हमलावर हो गई।

बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। कांग्रेस नेता मोदपाल समेत दस लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे डीएम सीपी त्रिपाठी और एसएसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि बिनावर में अब शांति है, यहां सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed