{"_id":"6192a1b84cc4b17de1037c65","slug":"zilla-panchayat-will-make-shops-basti-news-gkp416464995","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बनवाएगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बनवाएगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत बनवाएगी दुकानें
लोहिया कॉम्पलेक्स के दूसरे तल पर होगा निर्माण
डेढ़ करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण
बस्ती। दीवानी कचहरी स्थित लोहिया कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर बहुत जल्द छह दर्जन दुकानों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत ने संबंधित जिम्मेदारों की बैठक बुलाई है, ताकि इन दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इन दुकानों के बन जाने से जिले के 72 बेरोजगारों के लिए अपने परिवार की जीविका चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विकास भवन से सटे डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पंचायत चुनाव के पहले जिला पंचायत के बतौर प्रशासक तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन व अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्र ने तैयार किया था। इसके तहत 72 दुकानों को पीपीपी मॉडल से तैयार करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस पर कुल लागत एक करोड़ 47 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया था। इधर पंचायत चुनाव के बाद शासन ने पहल करते हुए उस प्रस्ताव को वित्तीय संस्तुति प्रदान कर दी थी, लेकिन दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी थी।
इधर जिला पंचायत ने इनके निर्माण से संबंधित जिम्मेदारों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है ताकि इस बड़ी परियोजना को अमली जामा पहनाया जा सके। इन दुकानों के जरिए कुल 72 लोगों को रोजगार करने का अवसर प्राप्त होगा और जिला पंचायत को प्रति माह राजस्व मिलने लगेगी।
विज्ञापन
लोहिया कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए बैठक बुलाई जा रही है, ताकि परियोजना का काम आगे बढ़े सके।
विकास मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी