फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Zilla Panchayat will make shopping mall

जिला पंचायत बनवाएगी शॉपिंग मॉल

Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat will make shopping mall
जिला पंचायत की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष संजय चौधरी। - फोटो : BASTI
जिला पंचायत बनवाएगी शॉपिंग मॉल
विज्ञापन

बस्ती। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। सदस्यों से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लिए गए और उन्हें कार्ययोजना में शामिल किया गया। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। बैठक में खाली जमीनों पर दुकान व शॉपिंग माल बनवाने के लिए सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया।
बैठक का संचालन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी विकास कुमार मिश्र ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी को पहले लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। जानकारी दी कि नार्मल बिल्डिंग, सीतापुर आंख अस्पताल व लोहिया कांपलेक्स में अवशेष व प्रस्तावित कार्यों को 15वें वित्त व राज्य वित्त के धन से पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

सदस्य नौशाद अली ने सदन में रुधौली स्थित जिला पंचायत की दुकानों के दूसरे तल पर दुकान बनवाने की मांग उठाई, जिसे तत्काल सर्वसम्मत से स्वीकार कर लिया गया। सदस्य अमृता सिंह ने गेहूं क्रय केंद्र को बढ़वाने, गोवंशीय पशुओं को पकड़ने व शवदाह गृह बनवाने की मांग उठाई। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने सदस्यों का स्वागत किया और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, हर्रैया विधायक अजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, सदस्य आदित्य प्रताप पांडेय, अनिल कुमार भारती, लवकुश, ज्योति सिंह व मालती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed