फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   yuth found dead body hanging from tree

मुबई जाने को निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Tue, 19 Oct 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
yuth found dead body  hanging from tree
मुंबई जाने को निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के घोसियापुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के घोसियापुर गांव के पास बंधे से सटे आम के पेड़ से अट्ठाइस वर्षीय एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार शाम घर से मुंबई जाने की बात कह कर निकला था।

मंगलवार भोर में घोसियापुर गांव से सटे बंधे के पास आम के पेड़ में दुपट्टे से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। थोड़ी देर में ही शव की पहचान घोसियापुर गांव निवासी फुर्तराम के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि फुर्तराम सोमवार की सुबह मुंबई जाने के लिए घर से कह कर निकले थे। लेकिन गांव में ही शाम तक घूमते रहे। जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने फुर्तराम के मोबाइल पर फोन किया। फुर्तराम ने बताया कि घर नहीं आएंगे। इस के बाद फोन काट दिया। आज सुबह गांव के बाहर तटबंध के पास आम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। परिजनों ने बताया कि फुर्तराम दुबई से 10 जनवरी को घर लौटे थे। लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा पाए थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। शव मिलने से पत्नी अंजली एवं दोनों बच्चों डिम्पी सात वर्ष एवं अनीश तीन वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed