फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   yuongman dive in Saryoo rever

मवेशी चराने ले जाते समय नदी में डूबा युवक, लापता

Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
yuongman dive in Saryoo rever
मवेशी चराने ले जाते समय नदी में डूबा युवक, लापता
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिठिया लश्करी गांव के दक्षिण सरयू नदी पार कर मवेशियों को चराने ले जाते समय तेज धारा में 38 वर्षीय युवक डूबकर लापता हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक डूबे व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिठिया लश्करी गांव निवासी राम नयन यादव (38) सोमवार दोपहर बाद रोज की भांति अपने मवेशी को लेकर नदी उस पार चारने ले जा रहे थे। मवेशियों को पानी में उतारने के बाद वह भी तैरकर नदी पार करने लगे। बताया जा रहा है कि अचानक नदी में तेज बहाव में वह फंसकर लापता हो गए। साथ गए चरवाहों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed