फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth's dead body found hanging from a tree118

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree118
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पचौरा गांव का मामला
24 अगस्त से घर से लापता थे किशन लाल
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचौरा गांव से 300 मीटर दूर एक सूनसान झाड़ी में शुक्रवार देर शाम आम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। कुछ जानवरों ने शव को घेर रखा था, तभी किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी। शव की शिनाख्त 24 वर्षीय किशन लाल उर्फ दीपू पुत्र प्रहलाद निवासी पचौरा थाना पुरानी बस्ती के रूप में की गई। वह 24 अगस्त से घर से लापता था, मगर पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि किशन लाल का गर्दन पेड़ में रस्सी के सहारे लटका था। जबकि शरीर का शेष हिस्सा जमीन पर पड़ा था। सूनसान व घनी झाड़ी में शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि घटना कुछ दिन पहले की है।
विज्ञापन

मौके पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी इंचार्ज सुदीप कुमार यादव व फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण व समय स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed