फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth murdered, body found behind school

युवक की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल के पीछे लाश फेंकी

Wed, 09 Oct 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered, body found behind school
अजय की फ़ाइल फोटो - फोटो : BASTI
युवक की हत्या, स्कूल के पीछे लाश फेंकी
विज्ञापन

महराजगंज(बस्ती)। दोस्तों के साथ रविवार शाम किसी काम से निकले तेलियाडीहा गांव के अजय का शव मंगलवार सुबह कुसमौर के पूर्व माध्यमिक स्कूल के बगल झाड़ियों में मिली। धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पिता ने गांव के युवक तथा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के तेलियाडीहा निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजकुमार बीटीसी की पढ़ाई पूरी कर घर पर ही रहते थे। पिता के मुताबिक छह अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह गांव के ही एक दोस्त के साथ कप्तानगंज के लिए कार से निकले। कार कप्तानगंज कस्बे के पास खड़ी कर बाइक से पिकौरासानी के एक ढाबे पर कुछ दोस्तों के साथ देखे गए थे। खाना खाने के बाद लापता हो गए। काफी देर बाद जब अजय घर नहीं लौटे तो दोस्त से जानकारी ली गई। रात करीब 11 बजे बताया कि अजय का मोबाइल बंद है। परिवार के लोगों ने खोजबीन की, पर सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह 10 बजे पिकौरासानी गांव से सटे कुसमौर के पूर्व माध्यमिक स्कूल के बगल झाड़ियों में एक युवक की लाश लोगों ने देखी। चेहरा, आंख सहित शरीर में कई जगहों पर धारदार हथियार के निशान थे। चेहरा पहचाना मुश्किल था। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने शव को झाड़ियों से निकलवाकर शव को थाने लेकर चले आए। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। काफी देर बाद थाने पर पहुंचे पिता राजकुमार और रिश्तेदारों ने शव की पहचान अजय कुमार के रूप में की। पिता ने गांव के ही दीपू सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार शाम पहुंचे एएसपी पंकज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

हत्यारों में हुई थी हाथापाई
मौत सामने देखकर अजय उनसे उलझा भी था, लेकिन हत्यारे भारी पड़ गए। क्योंकि अजय के हाथ में हत्यारों के सिर का बाल था, जो गवाही दे रहा था कि हत्या के पहले उनसे हाथापाई हुई लेकिन हत्यारों की संख्या अधिक होने के कारण मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे पर चलती है प्रतिदिन डिनर पार्टी
महराजगं। कप्तानगंज कस्बे के आसपास ढाबों पर हर दिन मनबढ़ों और अराजकतत्वों की पार्टी होती रहती है। शाम सात से रात 12 बजे तक यह भीड़ कई जगह देखी जा सकती है। ऐसा नहीं कि पुलिस को नहीं जानकारी। अजय भी कभी-कभी इस पार्टी में शामिल होता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी थी। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अजय की हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा। ढाबों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed