फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured in road accident dies during treatment at Basti

Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में छाया मातम

Mon, 21 Aug 2023 03:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, विक्रमजोत।
संवाद न्यूज एजेंसी, विक्रमजोत। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Aug 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment at Basti
इलाज के दौरान युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के पास बीते शनिवार को हुई दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। देर शाम युवक का शव जब गांव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव निवासी सूरज (20) पुत्र चौथू मोटरसाइकिल से शनिवार की शाम पांच बजे के अयोध्या की तरफ जा रहे थे। अभी वह शंकरपुर गांव के पास आदेश लाइन ढाबा के समीप पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन


इससे वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने न ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। सूरज दो भाइयों में बड़ा था जिस पर घर की सारी जिम्मेदारियां थी। युवक की मौत के बाद पिता चौथू का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार के देर रात 10 नंबर ठोकर पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed