फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured in assault dies in Lucknow

बस्ती: मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 10 Oct 2022 05:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 05:11 PM IST
सार

दुबौलिया थानाक्षेत्र के बैरागपुर निवासी पप्पू यादव (38) 21 सितंबर को उस गांव में गए थे। पप्पू के परिवार वालों का कहना है कि वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई के रुपये मांगने गए थे। वहां गांव की महिला चौकीदार ने आशनाई का आरोप लगाकर तीन अन्य लोगों के साथ पप्पू को जमकर पीटा था।

विज्ञापन
Youth injured in assault dies in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी थाने के एक गांव में 21 सितंबर को हुई मारपीट में घायल 38 वर्षीय पप्पू यादव की लखनऊ में रविवार को मौत हो गई। रविवार को युवक का शव दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागपुर स्थित घर लाया गया। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुटने लगे।

विज्ञापन


यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन में छावनी के अलावा दुबौलिया और गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। मारपीट के आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


दुबौलिया थानाक्षेत्र के बैरागपुर निवासी पप्पू यादव (38) 21 सितंबर को उस गांव में गए थे। पप्पू के परिवार वालों का कहना है कि वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई के रुपये मांगने गए थे। वहां गांव की महिला चौकीदार ने आशनाई का आरोप लगाकर तीन अन्य लोगों के साथ पप्पू को जमकर पीटा था। गंभीर रूप से घायल पप्पू का लखनऊ में इलाज चल रहा था। रविवार को पप्पू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले छावनी पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में 28 सितंबर को महिला चौकीदार समेत तीन अन्य आरोपियों पर बलवा, गंभीर रूप से घायल करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पप्पू का शव गांव में शाम करीब पांच बजे लाया गया।


शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पप्पू यादव की पत्नी नंदिनी ने हल्का दरोगा व छावनी पुलिस पर कार्रवाई में देर करने का आरोप लगाया था। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed