फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured after being hit by a car

Basti News: कार की टक्कर से युवक घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by a car
नगर बाजार। कोतवाली क्षेत्र में गायत्री मंदिर रोडवेज के सामने सड़क हादसे में युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अशोक कुमार श्रीवास्तव निवासी काशीराम आवास, डारीडीहा चन्नी रोड मिश्रौलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच वह साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री मंदिर रोडवेज के सामने बीच सड़क पर तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने बिना हार्न दिए सड़क पार करने के दौरान उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार घायल हो गए तथा उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का कहना है कि चोट लगने के कारण वह तत्काल तहरीर नहीं दे सके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed