फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies under suspicious circumstances, dead body found in garden

Basti News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बाग में मिला शव

Tue, 24 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, dead body found in garden
रविवार को कुछ लोगों के साथ बाग में शराब पीते दिखा था छबलू
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के जियनापुर गांव की घटना, कुछ लोग हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परशुरामपुर क्षेत्र के जियनापुर गांव की बाग में रविवार की देर रात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पीठ पर फफोले पाए गए। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मगर, उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। ऐसे में बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार छबलू (30) पुत्र छक्कन चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था। करीब दो माह पहले वह घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया गया कि सुबह रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। पुलिस के अनुसार, गांव के लोगों ने उसे कई लोगों के साथ आम के बगीचे में शराब पीते देखा था। देर तक उसके घर न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे।
विज्ञापन

साथ देखे गए युवक से पूछताछ की तो बताया कि वह बाद में बाग से चला गया था। मगर छबलू बाग में ही बैठा रह गया। उसका भाई बाग में पहुंचा तो वह मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी ओपी सिंह ने रात में ही मौके का निरीक्षण किया। छबलू क भाई राम सुभावन गौतम की तहरीर पर पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छबलू के दो बच्चे हैं। एएसपी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed