फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies in suspicious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 17 Mar 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
विज्ञापन

- गांव के तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस
- कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया गांव की घटना
बहादुरपुर(बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया गांव के 27 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्होंने तीनों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुजीत कुमार निवासी गौरिया थाना कलवारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उसके भाई दिलीप कुमार टहलने के बाद शिव मंदिर पर बैठे थे। तभी पुरानी रंजिश में गांव के ही मुन्ना प्रसाद, उनकी पत्नी सोनी तथा आकाश चौधरी ने अपशब्द कहते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उन्हें खून की उल्टी होने लगी। घायल अवस्था में में उन्हें सीएचसी बहादुरपुर ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में इलाज से स्थिति में सुधार न होते देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में दिलीप की मौत हो गई। वहां से परिवार के लोग शव लेकर कलवारी थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed