{"_id":"652d8d9a4f294d73ed06f624","slug":"youth-dies-in-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5812-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुर्गा पूजा पर घर आए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुर्गा पूजा पर घर आए युवक की हादसे में मौत
Tue, 17 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में वाहन चालक की नौकरी करता था श्याम मिलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुर्गापूजा पंडाल में दिखाने के लिए प्रोजेक्टर लाने जा रहे लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा निवासी युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के छिबरा मोड़ पर स्थित शिवमंदिर के पास यह हादसा हुआ। बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के डीहुकपुरा निवासी श्याम मिलन गुप्ता (36) पुत्र जवाहर लाल गुप्ता मुंबई में वाहन चालक की नौकरी करता था। दुर्गा पूजा मनाने वह तीन दिन पहले घर आया था। रविवार को गांव के मंदिर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। रात में करीब नौ बजे कुछ सामान लेने गांव निवासी दोस्त विनोद अग्रहरि (25) पुत्र जवाहर लाल अग्रहरि के साथ बाइक से संतकबीरनगर जिले के पौली जा रहा था।
रामजानकी मार्ग पर धनघटा थाना क्षेत्र के छिबरा मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास रामपुर की तरफ से आ रहे डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में श्याम मिलन की मौके पर मौत हो गई। जबकि विनोद के भी सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन विनोद को जिला अस्पताल बस्ती ले गए। यहां चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।