फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dead body found hanging from a tree in basti

Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 03 May 2023 10:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कप्तानगंज बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, कप्तानगंज बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 May 2023 10:33 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है फिर भी फिल्ड यूनिट रिपोर्ट सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
Youth dead body found hanging from a tree in basti
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में बुधवार की भोर में हरैया थाने के कोदई जुड़ईपुर गांव के सिवान में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को उतार कर हरैया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए।
विज्ञापन


घटना हरैया थाना क्षेत्र के कोदई जुड़ईपुर गांव की है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह पांच बजे गांव के पूरब सिवान (सीमा क्षेत्र) में जामुन के पेड़ से कुछ लोगों ने लटकता हुआ शव देखा, जिसकी पहचान ग्रामीणों ने गांव के ही जैसराम (40) पुत्र दूवर के रूप में की। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे और आनन-फानन शव को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। परिजनों का कहना है कि इतने छोटे पेड़ पर फांसी कैसे लगाई सकती है? उनका आरोप था कि किसी ने हत्या कर शव को लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बैठी थी पंचायत, उधर महिला ने लगा ली फांसी, फोन बंद करके गायब पिता


प्रभारी निरीक्षक हरैया ने फिल्ड यूनिट को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फिल्ड यूनिट के मंजीत कुमार ने घटना स्थल पहुंच साक्ष्य जुटाए। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था और नशे का आदी भी था। पत्नी इंद्रावती के और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है फिर भी फिल्ड यूनिट रिपोर्ट सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed