{"_id":"6c93e0ecd032a91861d288b106c0e759","slug":"youth-contribute-in-nation-building-speaker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास में योगदान करें युवा:विधान सभा अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास में योगदान करें युवा:विधान सभा अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने छात्रों से कहा है कि वह
विज्ञापन
योग्य व परिश्रमी बनकर देश व प्रदेश के विकास में योगदान दें। प्रदेश सरकार
नौजवानों के लिए निरंतर रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही है।
वह शनिवार को एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में छात्रसंघ शपथ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कहा कि इंटर कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत रहती है और डिग्री कॉलेज में पहुंचते ही उनकी उपस्थिति महज 10 प्रतिशत रह जाती है।
इसका प्रमुख कारण भविष्य की चिंता है। कहा कि छात्र मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करें, सफलता जरूर मिलेगी। कहा कि अब नकल के भरोसे मत रहिए, मेरिट का जमाना जा रहा है। अब तो कहीं भी प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि छात्र रचनात्मक राजनीति करें। छात्रों का आह्वान किया कि वे अन्याय का खुलकर विरोध करें और समरस समाज की स्थापना के लिए कार्य करें। विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय ने छात्र राजनीति के महत्व, उसमें आ रही गिरावट, शिक्षा के स्तर के साथ ही अनेक बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने छात्र संघ महामंत्री रूपेश पांडेय, कोषाध्यक्ष दिवाकर, कला संकाय प्रतिनिधि मो. अजीम ‘आमिर’ विधि संकाय प्रतिनिधि सर्वेश शुक्ल, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि मो. सलमान अहमद को शपथ दिलाई।
छात्र संघ महामंत्री रूपेश पांडेय ने विधानसभाध्यक्ष और कुलपति से महाविद्यालय में एमकॉम की पढ़ाई की अनुमति और मॉडल कॉलेज का दर्जा दिए जाने एवं विज्ञान संकाय खोले जाने का आग्रह किया। कुलपति ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव मिलने पर उनका प्रयास होगा कि जुलाई तक शैक्षणिक कार्य आरंभ हो जाए।
सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण मिश्र, कुदरहा के ब्लाक प्रमुख ब्रह्मदेव यादव देवा, दीपू श्रीवास्तव, विकास उपाध्याय, अभिनव उपाध्याय, शीतला सिंह आदि ने संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. दिलीप अस्थाना ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त जताया और महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश और आवश्यकताओं के संबंध में प्रकाश डाला।
इसके पूर्व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर समर्थआनंद श्रीवास्तव, शिवम शुक्ल, निखिल श्रीवास्तव, हर्षित गुप्त, अंकुर कसौधन, विकास गुप्ता, राममणि यादव, प्रशांत भट्ट, तारिक अदील, फूलचंद्र श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, तेजेंद्र शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, सचिन सिंह, मोहम्मद शाद उर्फ शद्दू के साथ ही महाविद्यालय के छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।