फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youth beaten by girl

युवती ने युवक को पीटा, जुटी भीड़

Fri, 16 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
youth beaten by girl
युवती ने युवक को पीटा, जुटी भीड़
विज्ञापन

नगर पंचायत के दीनदयाल नगर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। स्थानीय नगर पंचायत के दीनदयाल नगर वार्ड में उस समय लोग भौचक रह गए जब एक युवती ने एक युवक को कस्बे में दौड़ा कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, घटना से पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार को गौर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर वार्ड में स्थित मंदिर के समीप एक युवक से एक युवती मोबाइल मांग रही थी, अभी लोग कुछ समझ पाते कि युवती युवक को पीटने लगी। युवती के तेवर देख युवक भागने लगा व युवती उसे दौड़ाने लगी। यह नजारा देखकर कौतूहल वश कस्बे के दर्जनों लोग उनके पीछे हो लिए। लगभग आधा घंटा तक ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि उसकी कोई बात लड़की को नागवार लगी, जिसके बाद उसने पिटाई शुरू की। यह घटना देखकर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि, कुछ देर बाद युवक वहां से चला गया और युवती भी बगैर पुलिस को सूचना दिए वहां से चली गई। स्थानीय लोगों को दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई कि दोनों किस बात को लेकर मारपीट की। हालांकि, कई लोगों द्वारा इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है। लोगों का कहना था कि युवक मसकनवा का रहने वाला है। जबकि युवती कस्बे के आसपास किसी गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed