फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youngman died in suspence condition

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की छत से गिरकर मौत

Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
youngman died in suspence condition
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के चरथी कथिक गांव में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे 26 वर्षीय एक युवक की अपने छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दुर्घटना के तत्काल बाद परिजनों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी और उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया।

चरथी कथिक गांव निवासी मुकेश शर्मा पुत्र राम अधार अज्ञात परिस्थितियों में गांव के बाहर बने अपने नए मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता रामाधार बेटे को छटपटाता देख तत्काल एंबुलेंस मंगवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश शर्मा लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। एक वर्ष से उसकी पत्नी विवाद के चलते मायके में रह रही थी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि अंदेशा है कि पारिवारिक कलह के चलते सदमे में आकर मुकेश छत से गिर गया हो। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed