फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youngman died

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youngman died
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर के सतहा पुरवा में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव मंगलवार को गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला।

युवक की पहचान अशोकपुर के सतहा पुरवा निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह छत ढलाई का काम करता था। देर रात कहीं छत ढलाई का काम कर वापस घर लौटा था। सुबह भोर में उठा और घर के बाहर अलाव जलाया। इसके बाद वह कहीं चला गया, जिसके बाद उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। महेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी कहीं चली गई। महेंद्र की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया की मौत का कारण संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed