फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man's body found hanging from ceiling hook at home.

Basti News: घर में छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from ceiling hook at home.
पुरानी बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही गांव में आदित्य यादव (20) बुधवार की सुबह घर में छत की कुंडी से लटका मिला। घर पर मौजूद उसकी सौतेली मां अन्य परिजन के साथ निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मामा ने सौतेली मां पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सौतेली मां प्रियंका के अनुसार आदित्य मंगलवार की रात घर के अंदर अपने कमरे में सोया हुआ था। सुबह 5:30 बजे छत की कुंडी पर फंदे से उसे लटका देखकर आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के मामा सुनील यादव ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर लेकर पहुंचे। उन्होंने मृतक की सौतेली मां पर आदित्य को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed