फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man entered DM bungalow in a car with judge's sticker, arrested

Basti News: जज का स्टीकर लगी कार से डीएम बंगले में घुसा युवक, गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Young man entered DM bungalow in a car with judge's sticker, arrested
बस्ती। जिलाधिकारी आवास में हूटर बजाते हुए एक कार घुसने से हड़कंप मच गया। तैनात पुलिसवालों की सूचना पर पहुंची पीआरबी ने जज का स्टीकर लगी कार से युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। युवक नशे में था। केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक लग्जरी कार डीएम बंगले पर हूटर बजाते हुए पहुंची। मुख्य द्वार पर तैनात संतरी ने गेट तो खोल दिया, मगर कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने इसकी अनदेखी कर बंगले के भीतर घुस गया। इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक व उसके साथ कार में बैठी युवती को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने खुद का नाम सुशांत पांडेय निवासी बी-1 आलोकपुरी थाना गाजीपुर लखनऊ तथा युवती ने अपना नाम रेनू शाही 1/56 विराज खंड गोमंतीनगर थाना विभूति खंड लखनऊ बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गलत तरीके से जज का लिखा स्टीकर लगाकर कार चलने, जबरन घर में घुसने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी विनय चौहान ने बताया कि घटना हुई है। केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed