फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man dies after being electrocuted while putting a bulb in a holder

Basti News: होल्डर में बल्ब लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत

Sat, 01 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being electrocuted while putting a bulb in a holder
बभनान। होल्डर में बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सुबह आसपास के लोगों सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार ढांढ़स बंधाने पहुंचे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए नगर पंचायत के आदि शक्ति नगर वार्ड में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के महागौरी नगर वार्ड निवासी श्याम बिहारी कश्यप का इकलौता बेटा राम सुंदर कश्यप बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे घर के पीछे होल्डर में बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही इसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजन उसे स्थानीय कस्बे के निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिवंगत की आठ महीने पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन

उसकी पत्नी प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि जिस समय राम सुंदर होल्डर में बल्ब लगा रहा था, पत्नी ने उसे मना भी किया था लेकिन वह पत्नी की बात नहीं माना। वह बाजार के ही एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करता था। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी सहित बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed