{"_id":"63a89c213fd0cd0ca65501d1","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-basti-news-gkp4621435132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 Dec 2022 02:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 02:03 PM IST
सार
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दोपहर में सूचना मिली कि भेड़िया गांव के बगल में स्थित बाग में एक युवक फंदे से लटका हुआ है। टीम के साथ मौके पर पहुंच कर लटके हुए युवक को उतरवाया गया। युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में रविवार को एक युवक ने आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस, घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दोपहर में सूचना मिली कि भेड़िया गांव के बगल में स्थित बाग में एक युवक फंदे से लटका हुआ है। टीम के साथ मौके पर पहुंच कर लटके हुए युवक को उतरवाया गया। युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों से पूछताछ से पता चला कि उसका नाम श्याम उर्फ श्यामचंद उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी भेड़िया थाना कलवारी है।
विज्ञापन
श्याम, थवई का काम करता था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया। पिता रामअचल ने बताया कि चार बेटों में श्याम तीसरे नंबर का था। उसकी शादी फरवरी में होने वाली थी। परिवार के सभी बेटे बाहर रहते हैं।
विज्ञापन