{"_id":"669962ce37c69d75a20d7c84","slug":"young-man-absconds-from-lucknow-with-friends-wife-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120685-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोस्त की पत्नी को लेकर युवक लखनऊ से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोस्त की पत्नी को लेकर युवक लखनऊ से फरार
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र का युवक लखनऊ से दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कलवारी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। वह अपने साथ अपनी पत्नी को लेकर गया था। उसके साथ कप्तानगंजक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक भी काम करता था। बताया जाता है कि दोनों में गहरी दोस्ती थी। कप्तानगंज क्षेत्र का रहने वाला युवक दोस्त की पत्नी से प्रेम करने लगा। कुछ ही दिनों में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं।
15 जुलाई को वह दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया। देर शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी नहीं थी। युवक ने काफी खोजबीन किया। जब नहीं पता चला तो बृहस्पतिवार की दोपहर में कप्तानगंज थाने पर पहुंचकर लिखित सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। घटना लखनऊ की है। संवाद