फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young boy dip in river

मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

Mon, 06 Sep 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
young boy dip in river
मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

- नगर थानाक्षेत्र के कैथवलिया लाला गांव की घटना
- कलवारी थाने के बभनियांव खुर्द के निवासी थे गोपीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कैथवलिया लाला गांव के पास मछली पकड़ने गए 45 वर्षीय युवक की मनोरमा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी में से शव बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कोरी ने बताया कि शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक कलवारी थानाक्षेत्र के बभनियांव खुर्द निवासी 45 वर्षीय गोपी नाथ पुत्र सीताराम सोमवार को दोपहर बाद गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नगर थानाक्षेत्र के कैथवलिया लाला गांव के पास मनोरमा नदी में मछली पकड़ने गए थे। लोगों ने कच्छा-बनियान पहने हुए जाते देखा। काफी देर तक वापस न आने पर लोग ढूंढते हुए नदी के किनारे पहुंचे। काफी तलाश करने के बाद पानी में उतराया हुआ कच्छा-बनियान दिखा। तत्काल इसकी सूचना यूपी-112 व थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से गोपीनाथ को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed