फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   You can get relief from melting during the day, fog will persecute at night

दिन में गलन से मिल सकती है राहत, रात को सताएगा कोहरा

Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
You can get relief from melting during the day, fog will persecute at night
दिन में गलन से मिल सकती है राहत, रात को सताएगा कोहरा
विज्ञापन

बस्ती। आने वाले तीन-चार दिन यदि ज्यादा जरूरी न हो तो रात के वक्त सफर करने से बचना बेहतर होगा। कारण यह कि मौसम विभाग की ओर से इस दौरान घने कोहरे की आशंका जताई गई है। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रहने के संकेत हैं।
मौसम के रुख में बदलाव की बानगी सोमवार सुबह देखने को मिल चुकी है। हवा का रुख बदलने व रविवार को हुई धूप का भरपूर असर देखा गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। मगर दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलती गई। उससे जनमानस ने राहत महसूस की। फसलों की रंगत देखकर लगा कि उनको भी धूप से काफी ऊर्जा मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार व बुधवार को अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे के बीच कोहरा छाया रहेगा। औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। वातावरण में मौजूद 89 फीसदी आर्द्रता के कारण कोहरा और बुधवार तक अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed