{"_id":"6005d19b8ebc3e32e764f2cd","slug":"you-can-get-relief-from-melting-during-the-day-fog-will-persecute-at-night-basti-news-gkp3814470161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में गलन से मिल सकती है राहत, रात को सताएगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में गलन से मिल सकती है राहत, रात को सताएगा कोहरा
विज्ञापन

बस्ती। आने वाले तीन-चार दिन यदि ज्यादा जरूरी न हो तो रात के वक्त सफर करने से बचना बेहतर होगा। कारण यह कि मौसम विभाग की ओर से इस दौरान घने कोहरे की आशंका जताई गई है। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रहने के संकेत हैं।
मौसम के रुख में बदलाव की बानगी सोमवार सुबह देखने को मिल चुकी है। हवा का रुख बदलने व रविवार को हुई धूप का भरपूर असर देखा गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। मगर दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलती गई। उससे जनमानस ने राहत महसूस की। फसलों की रंगत देखकर लगा कि उनको भी धूप से काफी ऊर्जा मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार व बुधवार को अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे के बीच कोहरा छाया रहेगा। औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। वातावरण में मौजूद 89 फीसदी आर्द्रता के कारण कोहरा और बुधवार तक अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री रहने के संकेत हैं।