फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   yongman was died drown in gadha

गड्ढ़े में डूब कर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
yongman was died drown in gadha
गड्ढ़े में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

- छावनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव में शुक्रवार की सुबह बांध के किनारे मौजूद गढ्ढ़े में एक 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक छतौना गांव निवासी बाबूलाल निषाद पुत्र टिनकू निषाद का घर में देर रात उसकी पत्नी से विवाद हो गया।

सुबह उठकर शौच के लिए बीडी बांध स्थित अपने घर के बगल एक गढ्ढ़े पर गया और उसी में नहाने लगा। इसी दौरान उसमें डूब गया। बांध पर घूम रहे गांव के कुछ लड़कों ने बाबूलाल के शव को पानी में उतराया देखा तो उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से निकलवाया। बाबूलाल की दो संतानें हैं, जिसमें एक लड़का एक लड़की है। मामले में थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति था। रात में परिवार में झगड़ा करता था। सुबह तटबंध के किनारे बाढ़ के रुके पानी में नहाने के दौरान डूब गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed