फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga school started in medical college

Basti News: मेडिकल कॉलेज में लगी योग की पाठशाला

Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Yoga school started in medical college
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को योग की पाठशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन से नामित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शंकरपुर में कार्यरत योगाचार्या सन्नो दूबे ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक महत्व, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए सभी को इसे नियमित जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नामित नोडल अधिकारी डॉ. आनंद बिहारी एवं डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव की सक्रिय भागीदारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed