फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga is the basic mantra for the progress of the country

Basti News: देश की उन्नति का मूलमंत्र है यज्ञ, योग व आयुर्वेद

Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the basic mantra for the progress of the country
 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में योग करतीं छात्राएं।
बस्ती। देश की उन्नति का मूल मंत्र यज्ञ, योग व आयुर्वेद है। प्राचीन वेदों से निकली यह विद्या समूची सृष्टि के कल्याण के लिए है। इसे अपनाना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव पूर्ण है। यह कहना है प्रधानाध्यापिका माधुरी त्रिपाठी का।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय साऊंघाट में तीन दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर को संबोधित कर रही थीं। योग शिक्षक अजीत कुमार पांडेय व शिवश्याम ने प्रधानाध्यापिका को वैदिक साहित्य भेंट किया। इससे पहले योग शिक्षक अजीत पांडेय व शिव श्याम ने प्राणायाम, आसन व व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। योग प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को ताड़ासन, ध्रुवासन, भुजंगासन, यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। इसे करने में उसकी सावधानियां भी बताई। कहा कि प्राणायाम करते हुए मन में विचार करना चाहिए कि मन से दुर्गुण दुर्व्यसन और दुख दूर हो रहे हैं। मन की चंचलता दूर होकर मन एकाग्र हो रहा है। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति ने बताया कि 22 से 28 अप्रैल तक आंबेडकर पार्क के निकट मंडवानगर में योग प्रशिक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कमर दर्द के रोगों के निवारण के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक अभिलाषा शर्मा, सीमा रानी, अजय सिंह, छात्रा श्रेया चौधरी, खुशबू गौतम, अंशिका विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, श्रुति राव, ममता, काजल, सारिका, वर्तिका, उर्मिला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed