फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga and Pranayama are essential for concentration

Basti News: एकाग्रता के लिए योग व प्राणायाम जरूरी

Thu, 20 Apr 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yoga and Pranayama are essential for concentration
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्लास्टिक काम्प्लेक्स में योग सीखतीं छात्राएं।
बस्ती। योग प्राणायाम बच्चों के मन को एकाग्र होने में मदद करता है। इससे कठिन विषय आसानी से ग्रहण हो जाते हैं।
विज्ञापन

यह कहना है योग शिक्षक अजीत कुमार पांडेय का। वह बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्लास्टिक कांप्लेक्स में तीन दिवसीय योग शिविर में बालिकाओं व शिक्षकों को योगासन करा रहे थे। जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति ओम प्रकाश आर्य के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में योग शिक्षक शिव श्याम ने भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी व उद्गीथ प्राणायाम कराया। कहा कि प्राणयाम शरीर को तो स्वस्थ बनाता है। यही नहीं यह सूक्ष्म शरीर को भी स्वस्थ और पवित्र बनाता है। आक्सीजन शरीर के कोशिकाओं के काम करने के लिए बहुत जरूरी तत्व है जिस क्रिया से ऑक्सीजन की मात्रा फेफड़ों में बढ़ जाती है तथा कार्बन डाई आक्साइड का निष्कासन फेफड़ों से अधिक होता है उसे प्राणायाम कहते हैं। भस्त्रिका प्राणायाम में जब सांस भरने की क्रिया की जाती है तो रक्तदाब बढ़ता और सांस छोडने की क्रिया से कम होती है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका माधुरी त्रिपाठी ने इस प्रकार के शिविरों की उपयोगिता महसूस करते हुए समय समय पर आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर शिक्षिका अभिलाषा शर्मा, सीमा रानी, अजय सिंह बालिकाएं श्रेया चौधरी, खुशबू गौतम, अंशिका विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, श्रुति राव, श्रेया राव, ममता, काजल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed