फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Written examination to become a constable starts from today... 41 thousand candidates will appear for the exam at 12 centres.

Basti News: सिपाही बनने की लिखित परीक्षा आज से... 12 केंद्रों पर 41 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 22 Aug 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Written examination to become a constable starts from today... 41 thousand candidates will appear for the exam at 12 centres.
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज ​स्थित पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारियों 
- सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी
विज्ञापन

- कमिश्नर, डीएम ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खाकी पहन कर सेवा का अवसर ढूंढ रहे नौजवानों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा एक सुनहरा अवसर है। शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। 23 से 31 अगस्त के बीच पांच दिन की 10 पाली में करीब 41 हजार 400 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की संभावना है। बृहस्पतिवार को प्रत्येक पाली में 4250 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए पांच सौ पुलिस फोर्स तैनात की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक निरीक्षक को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कमिश्नर अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज, डीएम रवीश कुमार, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने डीआईओएस जगदीश शुक्ल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज व शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज/इंटर काॅलेज में बिजली, सीसीटीवी, अभ्यर्थियों के बैठने के स्थान व अन्य सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल पुलिस अधिकारी एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन घंटे पहले यानी सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसी प्रकार तीन बजे से शुरू होने वाली शाम की पाली के लिए अभ्यर्थियों को 12 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। परीक्षा में 425 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 12 केंद्र और इतने ही सहायक केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो परीक्षा प्रभारी बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो परीक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 40 शिक्षक रिजर्व रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र शहर में ही हैं। इनमें जीजीआईसी, जीआईसी, महिला पीजी काॅलेज, किसान इंटर काॅलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज, एपीएन पीजी काॅलेज, शिव हर्ष किसान पीजी काॅलेज, जीआरएस इंटर काॅलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज, श्रीमती कृष्ण मुरारी इंटर काॅलेज आदि शामिल हैं।

...

यातायात व्यवस्था पर नजर
- परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से कमर कस लिया है। शहर के सभी प्रमुख व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात की जाएगी। एएसपी ने बताया कि टीएसआई कामेश्वर सिंह को इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद व्यवस्था रखने को कहा गया है।

रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

जिले में पुलिस परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा का आदेश सरकार ने दिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को परिचालकों को अपना प्रवेश पत्र दिखाना पड़ेगा। इसे ही पास माना जाएगा। इसकी एक कॉपी परिचालक को देनी होगी। उसे रिकॉर्ड में रखा जाएगा। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या देखकर रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र की एक फोटो कॉपी लेकर ही बस में चढ़े। यह फोटो कॉपी परिचालक के पास जमा करानी होगी। सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी न होने दी जाए।

...

पहले केवाईसी, फिर मिलेगा प्रवेश

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले सॉल्वर को परीक्षा में शामिल होने से रोकने के लिए जिन अभ्यर्थियों के आधार का उनके दस्तावेजों जैसे फोटो, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, फिंगरप्रिंट आदि का मिलान नहीं हुआ है, उन्हें ढाई घंटे पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर आकर ई-केवाईसी करानी होगी। बाहर से ई-केवाईसी कराने पर वह मान्य नहीं होगी। भर्ती बोर्ड की कोशिश है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हों, इसके लिए पैन कार्ड, ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई भी एक दस्तावेज सही पाए जाने पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। हालांकि, बाद में उनके दस्तावेजों की गहनता से परीक्षण का कार्य जारी रहेगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों का ई-केवाईसी करने के दौरान गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।


..

धार्मिक चिह्नों पर प्रतिबंध नहीं



- अभ्यर्थियों के अनुरोध पर परीक्षा केंद्र में धार्मिक चिह्न जैसे मंगलसूत्र, कड़ा आदि धारण करने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बोर्ड ने सभी केंद्रों के कमरों के लिए घड़ियां भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर लॉकर की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी पर्ची को अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed